जेल में 40 बंदियों ने रखा नवरात्र पर उपवास

महासमुंद। जिला जेल महासमुंद में परिरूद्ध बंदियों द्वारा चैत-नवरात्र पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर बंदियों द्वारा जेल में कलश स्थापना, ज्योत जलाकर माता सेवा, भजन-कीर्तन किया जा रहा है। मुख्य रूप से 40 बंदियों ने 09 दिन का उपवास रखा है। बंदियों के स्वास्थ्य को लेकर जेल चिकित्सक व सहायक जेल अधीक्षक मुकेश प्रसाद कुशवाहा एवं समस्त जेल कर्मचारियों द्वारा सतत निगरानी रखी जा रही है। बंदियों के लिए जेल प्रबंधन नियमानुसार, फल, फल्लीदाना, दूध, साबूदाना, दूध, दही आदि की व्यवस्था की गई है। उपवास रखे बंदियों को एक ही बैरक में रखा गया है। ताकि, इन बंदियों को पूजा भजन-कीर्तन करने में कोई व्यवधान न आए। 05 अप्रैल को दुर्गा अष्टमी पर जेल में परिरूद्ध बंदीगण एवं सहायक जेल अधीक्षक मुकेश प्रसाद कुशवाहा एवं समस्त जेल कर्मचारियों की उपस्थिति में हवन-पूजन किया गया।