बड़े भाई से मारपीट

महासमुंद। ग्राम नांदगांव में बड़े भाई से गाली-गलौज कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार ग्राम नांदगांव वार्ड 11 निवासी धनेश ऊर्फ धन्नू जांगड़े (44) ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि 2-3 अप्रैल को उनका भांजा राज धृतलहरे की शादी कार्यक्रम था। शादी समाप्ति के बाद 4 अप्रैल की दोपहर विवाद करने से मना करने पर छोटे भाई ने शराब के नशे में गली-गलौज कर मारपीट की।