ज्वोत, जंवारा कार्यक्रम में शामिल हुए तुषार
महासमुंद। भाजपा व किसान नेता अशवंत तुषार साहू ग्राम अचानकपुर में केशव निर्मलकर व शत्रुघ्न निषाद, कुकराडीह में नेतराम साहू के यहां जोत जंवारा कार्यक्रम में शामिल होकर पूजा-अर्चना कर क्षेत्र के सुख-समृद्धि कामना की। उन्होंने कहा कि इस दिन मां दुर्गा की सातवीं शक्ति मां कालरात्रि की पूजा का विधान है। मान्यता है कि मां कालरात्रि की पूजा करने से बुरी शक्तियां व काल से रक्षा होती है। मां कालरात्रि की उपासना करने के बाद भक्तों को अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता। कार्यक्रम में केशव, शत्रुघ्न निषाद, जगत निषाद, जनक निषाद, कमलेश साहू, धरम साहू आदि मौजूद रहे।
