आज से नांदगांव में पांच दिवसीय अखंड रामायण
महासमुंद। नांदगांव में 6 अप्रैल से पांच दिवसीय अखंड रामायण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। मानस मंडलियों के लिए प्रथम पुरस्कार 5001 रु, द्वितीय पुरस्कार 3051 रु, तृतीय पुरस्कार 1551 रु रखा गया है। समिति ने दानदाताओं द्वारा प्रत्येक मानस मंडली को सांत्वना पुरस्कार 751 रुपए प्रदान किया जाएगा। मंच संचालन श्यामलाल सेन, हरिशचंद पटेल, हेमलाल धीवर एवं प्रेम नारायण पटेल द्वारा किया जाएगा। उक्त जानकारी मानस समिति के सदस्य योगेश पप्पू पटेल, रामनारायण धीवर, पुरानिक पटेल, दसरू पटेल, विष्णु चंद्राकर, ठाकुर राम धीवर, रामकुमार पटेल, दीनू पटेल, उदय धीवर ने दी।
