नशीली टेबलेट के साथ एक युवक गिरफ्तार

महासमुंद। बसना पुलिस ने एक युवक को 600 नग नशीली टैबलेट के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नारकोटिक एक्ट 21(बी) के तहत कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार बसना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पदमपुर ओडिशा की ओर से बसना तरफ आ रही स्कूटी क्रमांक ओडी 17 एसी 9211 में नशीली दवा बिक्री के लिए लाई जा रही है। सूचना पर पुलिस बसना के सिटी ग्राउण्ड के पास पहुंचकर ओडिशा की ओर से आने वाली दो पहिया वाहनों की तलाशी कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक स्कूटी रूकवाई और चालक से पूछताछ की। पुलिस ने पूछताछ में अपना नाम पता चेल्लूरू थाना रामचंद्रपुरम मण्डलम जिला पूर्व गोदावरी (आंद्रप्रदेश) हाल वार्ड 06 पदमपुर थाना पदमपुर जिला बरगड़ (ओड़िशा) निवासी गगू गुतुला (38) बताया। जब पुलिस ने स्कूटी की तलाशी ली तो सीट के नीचे से एक सफेद रंग की प्लास्टिक झिल्ली से नशीली दवा एक झिल्ली में 06 पैकेट प्रत्येक पैकेट में 10 पत्ता है और प्रत्येक पत्ता में 10 टेबलेट, प्रत्येक पैकेट में 100 टेबलेट प्रत्येक टेबलेट का वजन 0.55 ग्राम कुल 600 नग टेबलेट का वजन 330 ग्राम जब्त किया गया। प्रत्येक पत्ता का मूल्य 78 रुपए। इस प्रकार एक पैकेट का मूल्य 780 रुपए कुल कीमती 4680 रूपया है। पुलिस ने नशीली दवाओं के साथ परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी, एक नग मोबाइल भी जब्त कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस धारा 21 (ख) के तहत कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया।