किसान पुत्र को बीज निगम अध्यक्ष बनाकर पार्टी ने किया किसानों का सम्मान : देवेंद्र

महासमुंद। भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक देवेंद्र चंद्राकर ने छत्तीसगढ़ के विष्णुदेव सरकार द्वारा पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर को बीज निगम के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री का दर्जा) बनाए जाने पर खुशी व्यक्त करते हुए इसे चंद्राकर के पार्टी के प्रति सच्ची निष्ठा, समर्पण, सेवा भाव व संगठन के प्रति उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली का प्रतिफल बताया। देवेंद्र ने कहा कि छात्र जीवन से जनसेवा का ध्येय लेकर श्री चंद्राकर ने राजनीतिक पारी की शुरूआत की थी। संघ के सिपाही के रूप में उन्होंने राष्ट्र सेवा में भी उल्लेखनीय योगदान दिया। देवेंद्र ने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जिसे कर्मठ कार्यकर्ताओं की पहचान है। राज्य व केंद्र सरकार की योजनाओं को अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाने सरकार प्रतिबद्ध है। और इसी कड़ी चंद्रहास की नियुक्ति से यह परिलक्षित हो रहा है कि पार्टी ने निष्ठावान कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान कर जनहित में यह नियुक्ति की है।