कैप्सूल वाहन ने युवक को कुचला

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मृत
महासमुंद। जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। पहली घटना में नेशनल हाइवे-353 में बागबाहरा फैमिली ढाबा के पास एक तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाइक सवार युवक कुचल दिया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना दोपहर करीब 1.30 बजे की बताई जा रही है। बागबाहरा थाना प्रभारी अजय सिन्हा ने बताया कि ग्राम पंचायत भलेसर (कोमाखान) निवासी संजय चंद्राकर (35) बाइक में अपने एक साथी के साथ कोमाखान जा रहा था। सामने से आ रहे वाहन का पहिया चढ़ जाने से घटनास्थल में ही युवक ने दम तोड़ दिया। वहीं टक्कर से पीछे बैठा उनका साथी दूर सड़क किनारे छिटक गया। युवक गंभीर रुप से घायल हो गया, उन्हें उपचार के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना को देख लोग तत्काल मदद के लिए दौड़े। जहां कैप्सूल वाहन चालक को पकड़ लिया। इसी तरह पटेवा थाना क्षेत्र के बावनकेरा के पास एक ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। इस हादसे में युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना करीब 1 बजे की है। पुलिस ने बताया कि मृतक दुलार सिंह विश्वकर्मा चौकबेड़ा का रहने वाला था। जो चौकबेड़ा से आ रहा था।