डंडे से पीटा, जान से मारने की धमकी

महासमुंद। खेत से मुरूम निकाल रहे एक व्यक्ति के साथ मारपीट हो गई। बसना पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया है। पुलिस को बड़े टेमरी निवासी व चौकीदार राधेश्याम देवता ने बताया कि उन्होंने करीब एक सप्ताह पूर्व कुदरी खार के अपने खेत का मुरूम जेसीबी से निकलवाया था। उक्त खेत को ग्राम डूमरपाली के अर्जुन डड़सेना ने मेरा खेत है मुरूम क्यों निकाले हो कहते हुए फोन कर बुलाया। जब वह पहुंचा तो अर्जुन डड़सेना गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए डंडे पीटा। मामले में रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धारा 115(2), 296, 351(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।