ट्रक की टक्कर से घायल युवती ने दो माह बाद दर्ज कराई रिपोर्ट

महासमुंद। कोचिंग से घर जाने के दौरान ट्रक की टक्कर से युवती घायल हो गई थी। करीब दो महीने पहले हुई इस घटना को लेकर बागबाहरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस को उखरा कोमाखान निवासी मोहनलाल चौधरी ने बताया कि 6 फरवरी की शाम 4-5 बजे के बीच उसकी पुत्री प्रतिभा चौधरी अपने मित्र साहिल साहू के साथ बाइक पल्सर में बैठकर कोचिंग से घर जा रही थी। मेन रोड बागबाहरा स्थित दुकान ओम कलेक्शन के पास ट्रक क्रमांक सीजी 04 एमवी 9679 के चालक ने बाइक के ठोकर मार दिया। जिससे युवती के पैर व शरीर में गंभीर चोटें आई। उन्हें बागबाहरा के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहां से रेफर करने पर महासमुंद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और गंभीर चोट होने की वजह से महासमुंद के निजी अस्पताल से भी रेफर करने पर रायपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, उनका उपचार जारी है। मामले में रिपोर्ट पर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ धारा 281,125(ए) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।