मेटाडोर की टक्कर से बाइक सवार घायल
महासमुंद। मेटाडोर की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। सरगतोरा निवासी शिवनारायण पटेल ने पिथौरा पुलिस को बताया कि 12 फरवरी को वह बाइक क्रमांक सीजी 06 जीक्यू 1505 से अपनी बेटी से मिलने संत अन्ना स्कूल सांकरा गया था। बेटी से मिलकर वापस घर आते समय शाम करीब 7.30 बजे हरिओम राईस मिल के पास ग्राम डोंगरपाली पहुंचने पर पीछे से आ रही मेटाडोर दूध गाड़ी के चालक ने अपने वाहन को तेज व लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए बाइक को ठोकर मार दिया, जिससे उसके दाहिने पैर व दाहिने हाथ में गंभीर चोटें आई। रायपुर से इलाज करा कर लौटने के बाद प्रार्थी ने पिथौरा थाने में आरोपी वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिस पर धारा 125(ए), 281 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
