महिला समूह ने शराब बेचते दो को पकड़ा
महासमुंद। नानकपाली की महिला समूह ने शराब बेचने वाले दो लोगों को पकड़ा। पुलिस ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम पहुंची जहां समूह की महिलाओं ने दो लोगों को पकड़ा हुआ था। संदेहियों ने पूछताछ में अपना नाम नानकपाली निवासी नवीन साहू (57) , जलगढ़ थाना बलौदा निवासी प्रकाश महापात्र (35) बताया। पुलिस ने आरोपियों के संयुक्त कब्जे से 07 लीटर ( कीमत 1400 रुपए ) की महुआ शराब जब्त कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की।
