विवाद, पत्नी पर चाकू से हमला

महासमुंद। ग्राम केंदूढार के पेट्रोल पंप में काम करने वाली एक महिला पर उसके पति ने चाकू से वार कर दिया। सरायपाली पुलिस को महिला के पिता पतेरापाली निवासी तिहारी प्रधान ने बताया कि उसकी पुत्री का 2019 में मनीष सोनी के साथ प्रेम विवाह हुआ था। तीन माह पूर्व वह ग्राम बालसी में किराए का मकान लेकर अपने तीन बच्चों के साथ रहती है तथा पेट्रोल पंप केंदूढार में काम करती है।18 मार्च को वह खाता खुलवाने के लिए अपनी पुत्री को लेकर सरायपाली आया था, खाता नहीं खुलने से उसे छोड़ने पेट्रोल पंप गया था। इस दौरान उनका दामाद मनीष सोनी पहले से वहां खड़ा था, मेरी पुत्री को बात करने पास बुलाया और किसी बात पर विवाद में जान से मारने की धमकी देते हुए चाकू से वार कर दिया। बाद उसने अपनी पुत्री को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 118(1), 296, 351(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

इन्हें भी पढ़े