घर से बाइक की चोरी

महासमुंद। तेंदू बेचने आए एक व्यक्ति की बाइक चोरी हो गई। पिलसीपानी थाना झारबंद निवासी डिग्री पटेल ने पिथौरा पुलिस को बताया कि 17 मार्च को वह अपनी बाइक सीजी 06 एफ 0684 से तेंदू बेचने पिथौरा आया था। तेंदू बेचने के बाद वह अपने फूफा डोंगरीपाली कैलाशपुर निवासी पवितराम पटेल के घर रात में रूका था। बाइक घर के सामने खड़ी की थी। 18 मार्च की सुबह करीब 4 बजे देखा तो बाइक वहां नहीं थी। मामले में रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।