बस की टक्कर से ट्रक पलटा
महासमुंद। बस की टक्कर से ट्रक सड़क किनारे पलट कर क्षतिग्रस्त हो गया। पिथौरा पुलिस ने बताया कि मामले को लेकर ट्रक चालक ग्राम महुली थाना रोसरा जिला समस्तीपुर बिहार हॉल मुकाम कटक प्रोफेसर पारा ओडिशा निवासी श्रवण कुमार यादव (32)ने रिपोर्ट लिखाई है। पुलिस ने बताया कि ड्राइवर ट्रक आयचर क्रमांक ओडी 05 बीएफ 3051 में रायपुर से ओडिशा राज्य के अंगुल व भुनेश्वर का सामान भर कर निकला था। रात करीब 11 बजे पहलवान ढाबा के सामने एनएच -53 पर राजा सेवैया में पीछे से आ रही राधा कृष्ण बस क्रमांक सीजी 14 एमएस 6454 के चालक सलीम एक्का ने अपने वाहन को तेज व लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए ट्रक को ठोकर मार दिया जिससे ट्रक सड़क किनारे पलट गया। बाद बस चालक ने ट्रेलर क्रमांक एमएच 46 बीएफ 2299 को भी ठोकर मार दिया। बाद बस का चालक भाग निकला, जिससे आवागमन बाधित रहा। मामले में आरोपी वाहन चालक के खिलाफ धारा 125(ए), 281, 285 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
