राष्ट्रीय बास्केटबाल चैंपियनशिप में अभिषेक का चयन
महासमुंद। बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया तथा असम बास्केटबॉल एसोसिएशन द्वारा पहली अंडर 23 नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप 18 से 24 मार्च तक इंडोर स्टेडियम गुवाहाटी में आयोजित किया गया है, जिसमें छत्तीसगढ़ की बास्केटबॉल बालक एवं बालिका टीम शामिल होंगी। छत्तीसगढ़ की बालक टीम ने अपने पहले मैच में बेहतर प्रदर्शन किया व अरुणाचल प्रदेश से 66-44 अंकों से जीत दर्ज की। राष्ट्रीय बास्केटबाल चैंपियनशिप में महासमुंद जिले से अभिषेक अंबिलकर का चयन होने पर खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे, राजस्व निरीक्षक मनीष श्रीवास्तव, संतोष सोनी, किरण महाड़िक, नुरेन्द्र चंद्राकर, गौरव चंद्राकर, बादल मक्कड़, माता सुनीता अम्बिलकर, पिता जयंत राव अम्बिलकर, शुभम तिवारी, सुभाष मंडल, विवेक मंडल, लालू सोनवानी, मनीष चंद्राकर, विकास सोनी, पुरन साहू, कुलेश्वर चंद्राकर, आकाश सोनी, अजय सिन्हा, राहुल दास, आदित्य पटेल, दिव्या रंगारी, योजना रंगारी, शिवम, खुशबू साहू, तारणी साहू, सौम्या, सिम्मी चंद्राकर ने हर्ष व्यक्त किया है।
