ट्रैक्टर की ठोकर से एक घायल

महासमुंद। बलौदा थाना अंतर्गत ग्राम जामपाली में ट्रैक्टर की टक्कर से एक व्यक्ति घायल हो गया। जामपाली निवासी भजेराम सोना ने पुलिस को बताया कि 16 मार्च को वह अपने खेत से लकड़ी लाने के लिए मजदूर खोजने गया था। वापसी में करीब 5 बजे गली में पीछे से आ रहे ट्रैक्टर के चालक सुमन सिदार ने ठोकर मार दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ धारा 125(ए), 281 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।