नवोदय चयन 9वीं व 11वीं के लिए परीक्षा 8 को
महासमुंद। जवाहर नवोदय विद्यालय सरायपाली (छिंदपाली) में कक्षा 9 वीं व कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए पंजीकृत छात्र-छात्राओं के लिए लेटरल एंट्री परीक्षा का आयोजन कल 8 फरवरी को होगा। परीक्षा का समय सुबह 11 से दोपहर 1. 45 बजे तक है। छात्र अपना प्रवेश पत्र जवाहर नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र पर विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड या कोई अन्य वैध पहचान पत्र लेकर परीक्षा केंद्र में उपस्थित होना है।
