राष्ट्रीय वॉलीबॉल स्पर्धा के लिए संदीप साहू का चयन
महासमुंद। सर्विसेज वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 14 से 18 फरवरी तक इग्मोर, चेन्नई में होगा। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए छत्तीसगढ़ राज्य दल के चयन के लिए 28 जनवरी को खेल व युवा कल्याण विभाग, रायपुर के तत्वावधान में पुलिस ग्राउंड, रायपुर में वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इस स्पर्धा में चयन ट्रायल के उपरांत कोच और मैनेजर सहित 14 सदस्यीय दल का गठन किया गया, जिसमें महासमुंद विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला केशवा में कार्यरत सहायक शिक्षक संदीप साहू का चयन किया गया है। संदीप साहू इससे पूर्व भी अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का परिचय दे चुके हैं। वर्ष 2021-22 में दिल्ली तथा 2022-23 में केरल में आयोजित ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए भी वे चयनित हो चुके हैं।
