लाफिनखुर्द में आज से पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ

महासमुंद। ग्राम लाफिनखुर्द में 7 से 9 फरवरी तक पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन होगा। गायत्री परिवार घर परिवार में सुख शांति व समृद्धि, वातावरण परिष्कार के लिए यह यज्ञ किया जा रहा है। इस यज्ञ में 8 फरवरी को संध्या विराट दीप महायज्ञ व 9 फरवरी को सुबह यज्ञ के साथ पुंसवन, मुंडन, विद्या आरंभ, विवाह, दीक्षा व अन्य संस्कार निशुल्क कराए जाएंगे। कार्यक्रम में अधिकतम संख्या में उपस्थिति की अपील की है।