युवती से मारपीट, अपराध दर्ज

महासमुंद। बसना थाना क्षेत्र के ग्राम पीपलखुंटा की एक युवती से गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार प्रार्थिया ने पुलिस से शिकायत की है कि 5 फरवरी की शाम 5 बजे गांव की पूजा दास (22) घर के सामने खड़ी थी तभी गांव का सुकलाल दास आया और गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की। रिपोर्ट पर बसना थाने में आरोपी के खिलाफ धारा 296, 115 (2), 351(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।