शराब पीने की सुविधा देते पकड़ाया
महासमुंद। ग्राम आरबीचीपमेन में एक व्यक्ति के खिलाफ शराब पीने की सुविधा प्रदान करने पर कार्रवाई की गई है। सांकरा पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव का लेखराम बंजारा (53) लोगों को शराब पीने की सुविधा प्रदान कर रहा है। मौके पर पहुंचकर आरोपी के खिलाफ धारा 36(सी) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
