राज्य प्रशासनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए हुआ 12 वां टेस्ट

महासमुंद 1 फरवरी 2025। नवकिरण अकादमी में लोक सेवा आयोग की राज्य प्रशासनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए 12 टेस्ट सीरीज के क्रम में बारहवां व अंतिम टेस्ट पेपर का आयोजन किया गया।
जिला समन्वयक नवकिरण अकादमी डी. बसंत साव ने बताया कि लोक सेवा आयोग की राज्य प्रशासनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा को ध्यान में रखकर 12 टेस्ट सीरीज का आयोजन किया गया। जिसमें क्रमश: 1 दिसंबर को पेपर -1 इतिहास एवं छत्तीसगढ़ इतिहास, 8 को पेपर – 2 संविधान एवं पंचायती राज, 15 दिसंबर 2024 को पेपर -3 गणित एवं तर्कशक्ति, 22 दिसंबर 2024 को पेपर- 4 विज्ञान, छत्तीसगढ़ करेंट, खेल एवं व्यक्तित्व, 29 दिसंबर 2024 को पेपर-5 भूगोल एवं छत्तीसगढ़ भूगोल, 05 जनवरी 2025 को पेपर-6 अर्थशास्त्र, छत्तीसगढ़ का सर्वेक्षण एवं कला संस्कृति, 12 जनवरी 2025 को पेपर-7 दर्शनशास्त्र, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय करेंट एवं अन्य शेष, 23 जनवरी 2025 को पेपर – 8 मेगा टेस्ट-1, 25 जनवरी 2025 को पेपर -9 मेगा टेस्ट- 2, 27 जनवरी 2025 को पेपर -10 मेगा टेस्ट-3, 29 जनवरी 2025 को पेपर -11 मेगा टेस्ट- 4, 31 जनवरी 2025 को पेपर -12 मेगा टेस्ट-5, का आयोजन किया गया। टेस्ट सीरीज के क्रम में बारहवां व अंतिम टेस्ट पेपर संपूर्ण सिलेबस पर आधारित मेगा टेस्ट-5 (छत्तीसगढ़ सामान्य अध्ययन एवं भारत का सामान्य अध्ययन) का हुआ। जिसमें कुल 100 नंबर का पेपर हुआ। इसमें छत्तीसगढ़ सामान्य अध्ययन एवं भारत का सामान्य अध्ययन आदि के 100 प्रश्न पूछे गए थे। बारहवां टेस्ट पेपर में नवकिरण कोचिंग और ग्रंथालय में अध्ययनरत 64 परीक्षार्थियों और अन्य पीएससी की तैयारी करने वाले 18 परीक्षार्थियों कुल 82 ने शामिल होकर परीक्षा दी।

इन्हें भी पढ़े