बिरकोनी चंडी मंदिर में समारोह, मड़ई मेला 13 को
महासमुंद। बिरकोनी स्थित मां चंडी मंदिर में 13 जनवरी को वार्षिक समारोह छेरछेरा के अवसर पर पूर्णिमा मेला का आयोजन होगा। इस दिन सुबह 8 बजे से 10 बजे तक माता दर्शन, पूजा-आरती व माता सेवा का कार्यक्रम होगा। दोपहर 3 बजे मड़ई मेला का शुभारंभ मंदिर परिसर में किया जाएगा। रात 10 बजे सांस्कृतिक रंगमंच पर रामशरण वैष्णव कोहका राजनांदगांव का गोदना छत्तीसगढ़ लोक कला मंच छेरछेरा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी।
