10 से दी जाएगी सीसीटीवी कैमरा सर्विसिंग प्रशिक्षण
महासमुंद। बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान महासमुंद जिले के युवकों के लिए इंस्टालेशन एंड सर्विसिंग सीसीटीवी कैमरा, सिक्योरिटी अलार्म व स्मोक डिटेक्टर प्रशिक्षण 10 जनवरी से प्रारंभ किया जाएगा। निदेशक बड़ौदा आरसेटी ने बताया कि नि:शुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक पंजीयन कराकर योजना का लाभ ले सकते हैं। पंजीयन के लिए बीपीएल राशन कार्ड की प्रतिलिपि, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज की 5 फोटो, दस्तावेज लाना होगा। प्रतिभागी की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। नि:शुल्क प्रशिक्षण की जानकारी के लिए कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
