जनपद महासमुंद के सांसद प्रतिनिधि बने दिनेश

महासमुंद। सांसद रूपकुमारी चौधरी ने जनपद पंचायत महासमुंद के लिए अपने प्रतिनिधि के रूप में दिनेश रूपरेला का मनोनयन किया है। इस आशाय का पत्र उन्होंने कलेक्टर महासमुंद को लिखा है। सांसद ने कहा कि मेरी अनुपस्थिति में जनपद पंचायत महासमुंद का काम दिनेश रूपरेला देखेंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पूरी निष्ठा और ईमानदारीपूर्वक दिनेश रूपरेला यथासमय लोगों को सेवाएं प्रदान करेंगे।