आरक्षण के बाद ठंड में बढ़ा सियासी पारा

भाजपा-कांग्रेस सहित अन्य दलों में दावेदारों की होड़
महासमुंद। नगरीय निकायों में आम निर्वाचन के लिए नगर निगमों में महापौर और नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों में अध्यक्ष के पदों के लिए आरक्षण प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद से ही जिले में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ने के साथ ही दावेदारों की अटकलें भी शुरू हो गई है। जिसके साथ ही आने वाले दिनों में प्रमुख राजनैतिक दल भाजपा और कांग्रेस सहित निर्दलीय प्रत्याशियों की सक्रियता भी बढ़ने लगेगी।
बता दें कि मंगलवार को राजधानी के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में सुबह दस बजे से नगर निगमों में महापौर, साढ़े 11 बजे से नगर पालिकाओं में अध्यक्ष पद और साढ़े 12 बजे से नगर पंचायतों में अध्यक्ष के पद की आरक्षण की प्रक्रिया शुरू हुई। जिसमें जिले के नगर पालिका के अध्यक्ष पदों का आरक्षण शामिल था। इस बार महासमुंद नगर पालिका को सामान्य, सरायपाली सामान्य महिला एवं अनुसूचित जाति (एससी) के लिए बागबाहरा नगर पालिका को आरक्षित किया गया है।
इसी तरह तुमगांव नगर पंचायत अनारक्षित मुक्त, बसना अनारक्षित महिला एवं पिथौरा अनारक्षित मुक्त के लिए आरक्षित किया गया है। आरक्षण प्रक्रिया के बाद अब नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों में और तेजी आएगी। नगर पालिका महासमुंद आरक्षण में सामान्य (अनारक्षित) घोषित होने के बाद आरक्षण का इंतजार कर रहे दावेदारों का अपनी संभावना तलाशने का इंतजार खत्म हो गया। साथ ही भाजपा और कांग्रेस सहित अन्य दलों में दावेदारों की होड़ मच हुई है। आरक्षण की घोषणा होने के साथ ही दावेदारी की शुरूआत हो गई है।
वहीं जिले के समस्त विकासखंड महासमुंद, बागबाहरा, पिथौरा, बसना एवं सरायपाली के पंच-सरपंच पदों के प्रवर्गवार व महिलाओं के प्रवर्गवार स्थानों का आवंटन, आरक्षण कार्रवाई आज प्रात: 11 बजे से शुरू हुआ। महासमुंद विकासखंड के पंच व सरपंच पदों के लिए जिला पंचायत सभाकक्ष में आरक्षण की प्रक्रिया की गई।
नगरीय निकाय चुनावों में बेहतर फरफार्मेंस के लिए भाजपा द्वारा भी दावेदारों की सूची तैयार करने का कार्य शुरू हो चुका है। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर ने नगरीय निकाय चुनावों को लेकर ब्लॉक अध्यक्षों को दावेदारों को सूचीबध्द किए जाने का निर्देश पहले ही जारी कर चुकी हैं।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.