नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष ने मंदिरों में टेका मत्था

महासमुंद। भाजपा जिला अध्यक्ष बनने के बाद मंगलवार को ऐतराम साहू ने कुलदेवी मां महामाया एवं मां शीतला के दर्शन पूजन किए। नगर के अन्य देवी-देवताओं के चौखट पर मत्था टेका। दर्शन पश्चात भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पहुंचकर उन्होंने अपने सभी वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। सभी कार्यकर्ताओं का भी उन्होंने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विश्वास दिलाया कि मेरे जिला अध्यक्ष कार्यकाल में समस्त कार्यकर्ताओं की परेशानियों को सूचीबद्ध कर वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में दूर करने का प्रयास किया जाएगा। जिला मुख्यालय में रहने के कारण पूरे जिले के कार्यकर्ता कभी भी किसी भी वक्त उनसे मिल सकते हैं। मेरा प्रथम प्रयास केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचा कर भारतीय जनता पार्टी के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ाने का रहेगा। नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष के साथ ग्रामीण मंडल के मंडल अध्यक्ष दिग्विजय साहू, राज्य युवा आयोग के पूर्व सदस्य प्रशांत श्रीवास्तव, पार्षद महेंद्र जैन, दिनेश रूपरेला, भाऊराम साहू, अरविंद प्रहरे, कुशल ठाकुर, विष्णु चंद्राकर, जतिन रूपरेला, पंकज जैन, हनीश बग्गा, डिगेश साहू आदि मौजूद रहे।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.