1.80 लाख रुपए के गांजा के साथ नाबालिग समेत दो पकड़ाए

महासमुंद। सिटी कोतवाली पुलिस ने खट्टी मार्ग में दो लोगों के कब्जे से 1.80 लाख रुपए का गांजा जब्त किया है। पुलिस ने मामले में नाबालिग समेत दो आरोपियों को गिरफतार कर उनके खिलाफ धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। कोतवाली प्रभारी शरद दुबे ने बताया कि 7 जनवरी को मुखबिर की सूचना पर बाइक क्र. ओडी 02 ए वी 1326 की ओडिशा मार्ग खट्टी रोड एनएच 353 में नाकेबंदी की। आरोपी ने अपना नाम-पता डांगाबाड़ी थाना अम्बा जिला रायगढ़ा ओडिशा निवासी अरूण छाती (22) बताया वहीं दूसरा अपचारी बालक था। तलाशी के दौरान बैग से तीन पैकेट क्रमश: 2.044 किलो, 2.032 किलो व 2.258 किलो एवं दूसरा बैग से 2.228 किलो 2.080 किलो और 2.073 किलो ग्राम जुमला 12.395 किलो कुल 12.395 किलो गांजा (कीमत 1.80 लाख रुपए) बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा के अलावा बाइक, मोबाइल भी जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट की धारा 20 (बी) के तहत कार्रवाई की गई।

इन्हें भी पढ़े

New casino players can check independent customer feedback before depositing, and reviews of 30Bet Casino may help identify common support experiences.