भारतीय वायुसेना के अधिकारी 5-8 तक जिले के प्रवास पर
उत्तर बस्तर कांकेर, 3 जनवरी 2025। भारत सरकार की अग्निपथ योजना भारतीय युवाओं को एक उपयुक्त वित्तीय पैकेज के साथ सैन्य जीवन का सुनहरा अवसर प्रदान करती है। इसी अनुक्रम में भारतीय वायु सेना में छत्तीसगढ़ के युवक-युवतियों को अग्निवीर वायु के रूप में चयन प्रक्रिया, कैरियर की प्रगति एवं अन्य विभिन्न पहलुओं के विषय में जानकारी प्रदान करने भारतीय वायु सेना 5 से 8 जनवरी तक जिले के प्रवास पर रहेंगे। कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने आदेश जारी कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरेश मण्डावी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अशोक कुमार मारबल, जिला परिवहन अधिकारी ऋषभ नायडू, जिला शिक्षा अधिकारी अशोक पटेल, शासकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सरला आत्राम को विभिन्न दायित्व सौंपे गए हैं।
