प्लम्बर के लिए प्रशिक्षण, काउंसिलिंग 6 को

उत्तर बस्तर कांकेर, 03 जनवरी 2025। बेरोजगार युवाओं के भविष्य को बेहतर बनाने एवं उन्हें स्व-रोजगार से सक्षम बनाने के लिए लाइवलीहुड कॉलेज में 30 सीटों में प्लम्बर कोर्स हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण प्रारंभ किया जा रहा है। उक्त प्रशिक्षण के लिए 6 तारीख को लाइवलीहुड कॉलेज गोविन्दपुर में प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक काउंसिलिंग की जाएगी। जिले के ऐसे युवा जिनकी उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक है और जो इस प्रशिक्षण जुड़ना चाहते हैं, वे अंकसूची, आधार कार्ड, 4 पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ्स, निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति के साथ निर्धारित समय में उपस्थित होकर अपना पंजीयन करा सकते हैं।