प्राकृतिक आपदा पीड़ित, 8 लाख की सहायता राशि स्वीकृत
कोण्डागांव, 27 दिसम्बर 2024। कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा प्राकृतिक आपदा पीड़ितों के 2 प्रकरणों में वारिसों को 8 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि प्रदान की गयी। कलेक्टर द्वारा मर्दापाल तहसील के ग्राम कीलम निवासी बिमला यादव की सर्पदंश से मृत्यु होेने पर पिता सुखदेव यादव को, मर्दापाल तहसील के ग्राम बड़ेबंजोड़ा निवासी रेपसी की सर्पदंश से मृत्यु होने पर पत्नी तुलसाबाई को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गयी है। उक्त स्वीकृत आर्थिक सहायता राशि सम्बन्धित वारिसों के बैंक खाते में हस्तांतरित करने के निर्देश सम्बन्धित तहसीलदारों को दिए गए हैं।
