आरक्षण के लिए कार्यवाही स्थगित, नई समय सारिणी जारी

कोण्डागांव, 27 दिसम्बर 2024। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव हेतु जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत अध्यक्ष, सरपंच एवं वार्ड पंच के लिए 28 को जिले में आयोजित आरक्षण की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है। इस संबंध में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संशोधित समय सारिणी जारी किया गया है। संशोधित आदेश के अनुसार जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, जनपद सदस्य, सरपंच एवं पंच पद के प्रवर्गवार आरक्षण की कार्यवाही हेतु सूचना का प्रकाशन 3 जनवरी को, आरक्षण की कार्यवाही एवं अधिसूचना का प्रकाशन 8 से 10 जनवरी तक, आरक्षण की जानकारी प्रेषित करने की तिथि 10 जनवरी तक, जिला पंचायत अध्यक्ष पद के आरक्षण की सूचना का प्रकाशन 3 जनवरी को एवं आरक्षण की कार्यवाही एवं जानकारी प्रेषित करने की तिथि 11 जनवरी को प्रस्तावित है।