हेल्पलाइन सेवा शुरू, बिजली, पानी, नाली, नक्शा-खसरा की दिक्कत होगी दूर

दंतेवाड़ा, 26 दिसंबर 2024। जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों की रोजमर्रा की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से निशुल्क हेल्पलाइन सुविधा प्रारंभ कर दी गई है। इसके अंतर्गत आमजन अपनी समस्याओं जैसे बिजली, पानी, पेशन से संबंधित दिक्कतों के संबंध में निशुल्क हेल्पलाइन 9302706669 के जरिये प्रशासन को अवगत कराकर इसका समाधान प्राप्त कर सकते है। यह सेवा की सुबह 10 बजे से शाम के 6 बजे तक के बीच सक्रिय रहेगी। इसके साथ ही इसमें स्वास्थ्य, भूमि संबंधी नक्शा खसरा के मामले के संबंध में भी शिकायत की दर्ज कराई जा सकती है। इस संबंध में प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ जयंत नाहटा ने बताया कि जिला के हेल्पलाइन सेंटर से चाहे वह ग्राम स्तर की षिकायते हो, अन्तर्विभागीय समस्याएं हो या फिर लंबित आवेदनों के निराकरण अथवा जैसे बिजली, पानी, सड़क जैसे मुद्दे इन सभी तमाम मामलें हो इस हेल्पलाइन पर मौजूद कर्मचारी इसे संज्ञान मे लेकर प्रशासन से संबंधित विभाग तक अवगत कराएगें। विशेष बात यह है कि अपनी दिक्कतों एवं समस्याओं को हिन्दी, हल्बी, गोंडी किसी भी भाषा में दर्ज कराया जा सकेगा। कर्मचारी सभी आवेदनों को पंजीकृत करके वस्तुस्थिति के बारे मे शिकायतकर्ता को अद्यतन स्थिति की जानकारी देगें और यदि समस्याओं का निराकरण हो जाता है तो इसकेे पश्चात भी कर्मचारी शिकायतकर्ता को पुनः कॉल करके उसके संतोषजनक पूर्ण निराकरण के फीडबैक की जानकारी लेंगे और फिर भी इसमें कमीबेशी रह जाती है तो फिर से इसपर प्रभावी कार्यवाही की जाएगी। समस्याओं के पूरी तरह निराकरण के बाद ही आवेदनो को पूरी तरह से निराकृत माना जाएगा।