श्रमिक के पंजीयन के संबंध में सूचना जारी, 31 तक होगा पंजीयन

 

दंतेवाड़ा, 26 दिसंबर 2024। जिला श्रम विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के गठन से अभी तक ऐसे पंजीकृत निर्माण श्रमिक जिनके पंजीयन की वैद्यता समाप्त हुये एक वर्ष या उससे अधिक का समय हो चुका है, तथा उनके द्वारा पंजीयन नवीनीकरण हेतु आज दिनांक तक आवेदन प्रस्तुत नहीं किया गया है, ऐसे निर्माण श्रमिकों 31 तारीख तक नवीनीकरण हेतु ’’श्रमेव जयते’’ मोबाइल एप्प, मुख्यमंत्री श्रम संसाधन केन्द्र, विभागीय वेबसाईट, च्वाइस सेंटर के माध्यम से आवेदन कर सकते है तथा 31 तारीख के पश्चात ऐसे अनवीनीकृत पंजीयन को अपंजीकृत माना जाएगा। अधिक जानकारी हेतु मुख्यमंत्री श्रमिक सहायता केंद्र 0771-3505050 में संपर्क किया जा सकता है।