छात्राओं को योग, प्राणायाम के बताए गए गुर

महासमुंद 10 नवंबर 2024। सिरकोनी शासकीय कन्या उमा विद्यालय में छात्राओं को योग और प्राणायाम की जानकारी दी गई। व्याख्याता श्रवण कुमार सिन्हा द्वारा अनुलोम विलोम ,नाड़ी शोधन , सूर्यभेदन, उज्जायी, शीतली, कपाल भारती, भ्रामरी, शवासन,भुजंगाशन, धनुरासन, तड़ासन करने की विधि बताई गई। एवं फायदे भी बताये गये। छात्राओं द्वारा करो योग रहो निरोग, योग अपनाएं रोग भगाएं के पोस्टर बनाए गए। संचालन व्याख्याता परस राम सिन्हा ने किया। इस अवसर पर रागिनी चन्द्राकर, अनुपमा मानिकपुरी, सन्त राम साहू, चित्रसेन साहू, मनहरन लाल भट्ट, निधि अग्रवाल, मनीषा तिर्की, रेणुका चंद्राकर, महेन्द्र ध्रुव, भानेंद्र सिंह बिसेन, मनीषा राजपूत, केशव कन्नौजे, जान्हवी पटेल, दुलारी, छात्राएं कमलेश्वरी ध्रुव, श्वेता शर्मा, गुंजा विश्वकर्मा, अंजली विश्वकर्मा, मनीषा साहू, कंचन, तुषिता चंद्राकर शेया टीकेदार, रागिनी साहू, सुमन साहू, लिलेश्वरी मंडलोई, सरस्वती साहू, जुली साहू, कमलेश्वरी साहू आदि उपस्थित रहे। यह जानकारी स्कूल की विज्ञप्ति में दी।