कर्मा जागृति महिला मंच ने मनाया आंवला नवमी

महासमुंद 10 नवंबर 2024 । कर्मा जागृति महिला मंच द्वारा आंवला नवमी मनाया। इस मौके पर महिलाओं ने हल्दी, चावल, कुमकुम से आंवले के वृक्ष की पूजा अर्चना की। महिलाओं ने वृक्ष की परिक्रमा की। खीर, पूरी और मिष्ठान का भोग लगाएं। मान्यता है कि आंवला नवमी का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन भगवान विष्णु और आंवले के वृक्ष की पूजा- अर्चना करने से सुख- समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। इसलिए इसका नाम अक्षय नवमी है।कार्यक्रम में मंच की अध्यक्ष श्रीमती सती साहू , हेमलता साहू, सावित्री साहू, बिमला, अनिता, पद्मिनी, कल्याणी, पुष्पा गजपाल, फूलबासन, चंद्र्कला, चंद्रिका साहू, सरोजिनी, मंजू, नंदनी, सत्यभामा, खेमिन, ज्योति, गंगा साहू सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।