हाथी ने ग्रामीण को कुचला, मौत

रायगढ़ 9 नवंबर 2024। हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गई। धरमजयगढ़ वन मंडल के बोरो रेंज के जमरगी डी बीट के जंगल में हाथी ने रामपुर के रहने वाले रमलू तिर्की को कुचलकर मार डाला। बताया जा रहा है कि ग्रामीण किसी काम के सिलसिले मे जंगल की तरफ गया था। हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत की जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।