सरसों तेल से भरे ट्रक में लगी आग

कबीरधाम 9 नवंबर 2024। राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर स्थित जोरताल गांव के पास जबलपुर से रायपुर जा रही ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। ट्रक में सरसों का तेल भरा हुआ था। आग इतनी भयावह थी कि ट्रक पूरी तरह जलकर राख हो गया। चालक-परिचालक गाड़ी कूद गए। जलती गाड़ी की वजह से राजमार्ग पर जाम लग गया था। सूचना के बाद दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तक आग ट्रक पूरी तरह जलकर चुका था।