भाजपा नेता-पुलिसकर्मियों के बीच विवाद, मारपीट का आरोप
बलौदाबाजार 9 नवंबर 2024। भाजपा नेता और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। नगर पंचायत अध्यक्ष यशवर्धन मोनू वर्मा ने पुलिसकर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, बस स्टैंड में कुछ लोग शराब पी कर रहे थे, जिसमें यशवर्धन मोनू वर्मा भी शामिल बताए जा रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। वहां पुलिसकर्मियों और यशवर्धन मोनू वर्मा के बीच विवाद बढ़ गया और बात हाथापाई तक पहुंच गई।घटना के बाद वर्मा देर रात तक थाने में मौजूद रहा। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी और भाजपा जिला अध्यक्ष समन जांगड़े मौके पर पहुंचे।
