11 एएसपी-25 डीएसपी का तबादला, देखें सूची

रायपुर 9 नवंबर 2024। एएसपी और डीएसपी रैंक के 36 पुलिस अफसरों का ट्रांसफर हुआ है। लिस्ट में 11 एडिशनल एसपी और 25 डीएसपी शामिल हैं। आदेश के मुताबिक ऋचा मिश्रा एएसपी यातायात दुर्ग की जिम्मेदीरी संभालेंगी। उमेश कश्यप को बिलासपुर से जांजगीर-चांपा भेजा गया है। राजेंद्र जायसवाल बिलासपुर एएसपी होंगे। इसके अलावा डीएसपी का भी तबादला किया गया है। जिसमें आशीष शुक्ला कबीरधार भेजे गए है। सतीश ठाकुर को रायपुर यातायात की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तबादला आदेश उप-सचिव डीपी कौशल ने जारी किया है।