बागबाहरा क्षेत्र से 20 वर्षीय युवक लापता
महासमुंद। बागबाहरा थाना क्षेत्र के ग्राम बोहदरडीह निवासी 20 वर्षीय भूपेंद्र कुमार ध्रुव के लापता होने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई है। पुलिस के अनुसार 26 नवंबर को सुबह करीब 10 बजे युवक घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
