19 वर्षीय युवक लापता, पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी
महासमुंद। शहर से 19 वर्षीय हिमांशु पटेल के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार 21 नवंबर को दोपहर 12 बजे के आसपास युवक घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश के बाद पुलिस से शिकायत की है। मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण की आशंका जताई गई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।
