10 लीटर महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
महासमुंद। सांकरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध महुआ शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 27 नवंबर की शाम करीब 7.36 बजे ग्राम पखापाली मार्ग पर कार्रवाई की गई। आरोपियों के कब्जे से 10 हजार एमएल महुआ शराब, जिसकी कीमत करीब 2 हजार रुपये बताई गई है, बरामद की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।
