12 किलो से ज्यादा गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
महासमुंद। बसना थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध गांजा के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 27 नवंबर को सुबह करीब 11.48 बजे ग्राम कुड़ेकेल से परसकोल मार्ग पर कार्रवाई की गई। आरोपियों के कब्जे से 12 किलो 520 ग्राम गांजा, जिसकी कीमत करीब 6 लाख 26 हजार रुपये बताई गई है, बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 20 हजार रुपये कीमत की बाइक भी जब्त की है।
