अशोक शर्मा की ग़ज़लों का रेडियो प्रसारण 30 को
महासमुंद। जिले के सुप्रसिद्ध साहित्यकार और शायर अशोक शर्मा की ग़ज़लों का रेडियो प्रसारण आकाशवाणी रायपुर केन्द्र से 30 नवंबर 2026 को प्रात: 8.30 बजे होगा। काव्य गोष्ठी कार्यक्रम के तहत रिकाॅर्ड किए गए इस कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार रवि श्रीवास्तव और श्रीमती संतोष झांझी (भिलाई) तथा माणिक विश्वकर्मा ‘नवरंग’ भी शामिल हुए। उक्त प्रसारण रेडियो के अलावा प्रसार भारती के मोबाईल एप्प ‘न्यूज आन एयर’के माध्यम से मोबाईल फोन पर भी सुना जा सकता है।
