घर के सामने खड़ी बाइक हुई चोरी
महासमुंद। शहर में घर के सामने खड़ी बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार 16 नवंबर की सुबह 11.45 से दोपहर 12.10 बजे के बीच बाइक चोरी हुई। पीड़ित के अनुसार बाइक की कीमत करीब 20 हजार रुपये है। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में जानकारी जुटाकर आरोपी की तलाश कर रही है।
