चाकू से हमला कर युवक को किया घायल, मामला दर्ज
महासमुंद। बागबाहरा थाना क्षेत्र में चाकू से हमला कर युवक को घायल करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार 26 नवंबर की रात 8.40 से 9 बजे के बीच एनएच-353 स्थित अशोक होटल के पास वारदात हुई। पीड़ित प्रियांशु महानंद के साथ विवाद के दौरान आरोपी जीवन देवांगन ने चाकू से हमला किया। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
