21 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, कार भी जब्त
तेन्दूकोना। अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तेन्दूकोना पुलिस ने 21 किलो गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से गांजा परिवहन में प्रयुक्त कार भी जब्त की गई है।
पुलिस के अनुसार, 25 नवंबर को दोपहर करीब 2 बजे ग्राम तिलाइदादर मेन रोड पर कार्रवाई की गई। आरोपी ईशान दत्त उर्फ सूरज मिश्रा (24) निवासी बहुचुर, थाना सराय, जिला कौशाम्बी, उत्तरप्रदेश के कब्जे से 21 किलो गांजा बरामद किया गया। गांजे की कीमत करीब 10 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है।
आरोपी गांजा परिवहन के लिए कार क्रमांक ओआर-02 एसी-1188 का उपयोग कर रहा था। पुलिस ने करीब 3 लाख रुपये कीमत की कार और 1,000 रुपये कीमत का मोबाइल भी जब्त किया है। तेन्दूकोना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी), 29 में मामला दर्ज किया गया है।
