40 लीटर महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार
बलौदा। ग्राम सुंदर नगर में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बलौदा पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 40 लीटर महुआ शराब जब्त की गई है।
पुलिस के अनुसार, 25 नवंबर को रात करीब 7:30 बजे ग्राम सुंदर नगर, बलौदा नर्सरी के पास कार्रवाई की गई। आरोपी निर्भय सिंह बाघ (26) अवैध रूप से महुआ शराब बेचने के लिए रखे हुए था। पुलिस ने मौके से 40 लीटर महुआ शराब जब्त की, जिसकी कीमत करीब 8,000 रुपये बताई गई है।
आरोपी के पास से 5,000 रुपये कीमत का एक मोबाइल भी जब्त किया गया है। पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 34(2) में मामला दर्ज किया गया है।
