कार्तिक पूर्णिमा पर झिटकी में धार्मिक आयोजन, विधायक यादव हुए शामिल
ग्रामीणों से की मुलाकात, पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक सद्भाव और भाईचारे को बताया परंपराओं की ताकत
बागबाहरा। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर ग्राम झिटकी में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान ग्रामीणों ने उत्साह और श्रद्धा के साथ कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। विधायक यादव ने ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात कर कार्तिक पूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में विधायक द्वारिकाधीश यादव ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं में विशेष महत्व रखती है। यह पर्व आस्था, श्रद्धा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। गांवों में ऐसे धार्मिक आयोजन न केवल हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजते हैं, बल्कि समाज में आपसी सद्भाव, भाईचारे और एकजुटता को भी मजबूत करते हैं।
उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में परंपराओं का संरक्षण होता है और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिलता है। ऐसे आयोजन समाज के लोगों को एक मंच पर लाकर आपसी संबंधों को और प्रगाढ़ बनाते हैं।
कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्व की खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर नूतन पटेल, लता पाडे, हरिशंकर यादव, नरेंद्र जैन, गोविंद साहू, संतोष पटेल, उत्तम राणा, मारियावर दीवान, माधो सेन, रेखराम दीवान, यादव दीवान, नोमेश साहू, किशोर चंद्राकर, भुवनेश्वर सेन, यादराम दीवान, भूपत दीवान, डी. कुमार दीवान एवं सोम सेन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
